शास्त्री पुल पर मृत पड़े व्यक्ति की मिली हुई पहचान

Belal Jani
By -




जौनपुर। शुक्रवार दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर शास्त्री पुल पर मृत अवस्था में पड़े वृद्ध की पहचान हो गई है। परिजनों ने समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर खबर फोटो समेत चलने के कारण पहचाना।



बता दे शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ बजे शास्त्री पुल कचेहरी रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति गिरकर पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई। समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो सहित खबर के चलते मृतक की पहचान बाकेलाल गौतम उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी रामपुर दमन सिंह थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया की गुरूवार के दिन वह अपनी मोटर साइकिल से अपने अधिवक्ता के एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले हुए थें। वह शुक्रवार को अपनी मोटर साइकिल से वापस घर लौट रहें थें लेकिन जब वह जोगियापुर पहुंचे तो उनको आचानक घबराहट होने लगी।

मोटर साइकिल किनारे खड़ी करके वहीं टहलने लगें और उसी दौरान आचानक गिरकर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी बताया कि पूर्व में एक बार उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ चुका था। ऐसा प्रतीत होता है कि फिर उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ा और गिरकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।