20 फीट गहरी खाई में गिरा टैंकर, तेल रिसाव से मंडराया बड़े हादसे का खतरा

Belal Jani
By -


रामगढ़ के पास हादसा, क्रेन से टैंकर निकालने में जुटी पुलिस; सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल


जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पास एक अनियंत्रित टैंकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद टैंकर से लगातार तेल का रिसाव होने से आसपास खतरा बढ़ गया है। तेल रिसाव के बीच सड़क से गुजरने वाले वाहनों पर भी हादसे का खतरा मंडरा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से खाई में गिरे टैंकर को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, टैंकर से लगातार हो रहे तेल रिसाव के चलते मौके पर सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

टैंकर से तेल रिसाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित जिम्मेदार विभागों की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का सवाल है कि आखिर तेल रिसाव रोकने और संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रभावी कदम कब उठाए जाएंगे? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?