कुएं में मोनोब्लॉक मशीन बनाते समय जहरीली गैस से दो की हुई मौत

Belal Jani
By -



जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में कुएं के अंदर काम कर रहे दो लोगों की कुएं से निकल रही जहरीली गैस के चलते दम घुट गया जिससे दोनों की मौत हो गई।घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लोग कुएं के अंदर मोनोब्लॉक मशीन बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन से अचानक कुएं से जहरीली गैस निकलने लगी जिसके चलते। कुएं के अंदर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण दोनों का दम घुटने से मौत हो गई ।हादसे में शिवबालक (25 वर्ष), पुत्र बिंदु, निवासी शेषा पट्टी, थाना केराकत तथा कन्हैया लाल चौहान (50 वर्ष), पुत्र भगेलू चौहान, निवासी सुचितपुर भोगी पट्टी, थाना केराकत निवासी बताए गए हैं।

बताया जा रहा है कि शिवबालक रस्सी के सहारे कुएं से निकलने की कोशिश किया लेकिन ऊपर आने का बाद हाथ छूट जाने के कारण वह दोबारा कुएं में गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करने के साथ ही आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है