बाइक सवार बदमाशों ने बिरयानी संचालक को बुरी तरह पीटा

Belal Jani
By -


 

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उर्दू बाजार चौराहे पर गुरूवार की रात बाइक पर सवार बदमाशों ने बिरयानी की दुकान चला रहे संचालक को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया है।

घटना रात्री लगभग 11 बजे की है चौराहे पर स्थ्ति एक बिरयानी की दुकान का संचालक अपनी दुकान बंद कर कर्मचारियों केे साथ खड़ा होकर घर जाने की तैय्यारी कर रहा था। उसी समय चार से पांच बाइकों पर सवार कुछ बदमाश आयें और गाली गलौज देते हुए उस पर ईट पत्थर से हमला कर दिया।

इस हमले में मोहम्मद अनस 30 वर्ष पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी आदमपुर अकबर थाना लाइन बाजार गंभीर रूप से घायल हो गयें। बाइक सवार हमलावर जिस रास्ते से आयें थें। उसी रास्ते से घटना को अंजाम देकर लौट गयें। घायल को लेकर लोग कोतवाली गयें जहां पुलिस ने इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों का डॉक्टरी मुआयना कराया गया है। लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, जैसे ही तहरीर मिलेगी मामला दर्ज कर लिया जाएगा।