तलाब में नहाने गये युवक की डूबने से मौत

Belal Jani
By -

 

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरैयाडीह में शुक्रवार के दिन अपने चार दोस्तों के साथ नहाने गये 15 वर्षीय किशोर की डूबकर तलाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 14 वर्षीय सत्यम यादव के रूप में हुई है। किशोर कक्षा आठ का छात्रा बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार किशोर अपने तीन दोस्त अतुल, सनी व शिवम गौतम के साथ दौलतिया हनुमान मंदिर गया हुआ था। काम के बाद चारों तालाब में नहाने गयें जिसमें सत्यम गहरे पानी में चला गया। गहरे पाने में डूबने से किशोर की मौत हो गई। फिल्हाल इस मामले में पुलिस ने किशोर की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।