शास्त्री ब्रिज के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी

Belal Jani
By -


जौनपुर।शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज से कुछ आगे प्रेमगाढ़ा वस्त्रालय के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे बुजुर्ग का शव पड़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
          स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।