दीपक ढाबा के पास का कार पलटी, सवार सुरक्षित

Belal Jani
By -


जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ के समीप दीपक ढाबा के पास शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा मौके से सामने आए वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है।

राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में और किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।