जौनपुर। शुक्रवार दोपहर उत्तर रेलवे के एडीआरएम ने दो स्टेशनों का किया निरीक्षण जिसके चलते कर्मचारियों में हलचल जैसा माहौल देखने को मिला।
एडीआरएम बृजेश कुमार यादव वाराणसी टीम के साथ अपनी स्पेशल एक बोगी स्पीक कार ट्रेन से शाहगंज पहुंचकर स्टेशन और रनिंग रूम का निरीक्षण करने के पश्चात जौनपुर जंक्शन लगभग 2:00 बजे पहुंचे और सीधे प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए रनिंग रूम जाकर विधवत तरीके से निरीक्षण कर चालक और ट्रेन गार्डो के रहने खाने पीने की आदि की व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी किया। लगभग एक घंटा रुकने के पश्चात वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए तब जाकर कर्मचारियों ने राहत महसूस की।इस दौरान आरपीएफ जंक्शन पोस्ट प्रभारी अजय कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।