जौनपुर। गुरुवार शाम गांव के पास ही बकरी चरा रहे वृद्ध की बाइक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि सरंप्ताह थाना क्षेत्र के पूरा असलत खान गांव निवासी नसरुद्दीन उम्र लगभग 65 वर्ष पुत्र रयत गांव के पास ही बकरी को चारा खिला रहे थे इसी दौरान तेज गति बाइक लेकर सवार आया और उन्हें टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों द्वारा उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है