सांकेतिक चित्र
जौनपुर। दिए गए रूपों को मांगने पर पड़ोसियों ने लाठी डंडा और टगारी से हमला कर पांच लोगों को जख्मी कर दिया। तीन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि दो का प्राथमिक उपचार कर जाने दिया गया।
बताया जाता है सिकरारा थाना क्षेत्र की लाजीपार गांव निवासी नूर मोहम्मद उम्र लगभग 60 वर्ष राबिया उम्र लगभग 42 वर्ष गुड्डू उम्र लगभग 25 वर्ष रऊफ उम्र लगभग 24 वर्ष सोनू उम्र लगभग 20 वर्ष का आरोप है पड़ोसी को उधार में दिए गए पैसों कि यह लोग मांग कर रहे थे जिसके चलते आक्रोशित होते हुए पड़ोसियों ने टेंगारी एवं लाठी डंडे से मार कर सबको घायल कर दिया। जिसके चलते सभी घायल हो गए परिजनों द्वारा सबको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद नूर मोहम्मद राबिया गुड्डू को रेफर कर दिया गया जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।