जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के रसवदिया गांव में गुरूवार तड़के दुपट्टे के सहारे महिला की फंदे के सहारे लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना देर रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 36 वर्षीया महिला गुंजा देवी पत्नी प्रदीप गौतम के रूप में हुई है।
उक्त महिला की शादी वर्ष 2023 में मड़ियाहूं थाना के जगन्नाथपुर गांव के प्रदीप कुमार गौतम से शादी हुई थी। महिला शादी के एक महीने बाद से ही अपने मायके में रह रही थी। वैवाहिक विवाद का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।
गुरूवार की देर रात परिजनों ने महिला की लाश घर के टीन शेड में लगे बांस में दुपट्टे के सहारे लटकती हुई देखा तो जानकारी पुलिस को दे दी। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा जहां चल रही है, वहीं जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है।