इमरान हाशमी और जेनेलिया पहुंचे जौनपुर, देखने उमड़े युवा

Belal Jani
By -


जौनपुर।जनपद के सिनेमाई इतिहास में पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म के रिलीज से पहले उसके प्रमोशन के लिए पूरी स्टारकास्ट जौनपुर पहुंची। मोहम्मद हसन कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म गनमास्टर G9 के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख और पूर्व आईएएस अधिकारी एवं अभिनेता अभिषेक सिंह पहुंचे।
इस दौरान तीनों कलाकारों ने युवाओं से सीधे संवाद किया और अपनी आगामी फिल्म गनमास्टर G9 के बारे में जानकारी साझा की। कलाकारों ने फिल्म से जुड़े अनुभवों और उसके खास पहलुओं पर चर्चा करते हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख को अपने बीच पाकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्टारकास्ट ने लोगों से फिल्म रिलीज होने पर सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील की।

Tags: