जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे से, तीन महिलाओं समेत दस घायल

Belal Jani
By -


 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी पर उपचार कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी रमेश कुमार सिंह का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदार गोविंद सिंह, डब्बू, प्रमोद सिंह, माधुरी, लव सिंह और अमन सिंह ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के गोविंद सिंह का आरोप है कि पट्टीदार राजनाथ सिंह, गौरव, आकाश, डब्लू, सचिन, आशा देवी और ऊषा सिंह उनकी भूमि पर जबरन नाद रखकर खूंटा गाड़ने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।