जौनपुर। शनिवार दोपहर सिकरारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल हो गए दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी रामचरण 64 वर्ष रिश्तेदार नंदलाल 35 वर्ष बाइक से जौनपुर शहर में विवाह के लिए लड़का देखने आ रहे थे। इसी दौरान फतेहगंज बाजार के पास ट्रक की चपेट में आकरदोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों को सहयोग से 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया है जहां उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करने में लगी हुई है।