जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चौकी प्रभारी भंडारी जयदीप कुमार कोल सहयोगी हेड कॉस्टेबल शमीम अख्तर के साथ बुधवार की रात्री घूमकर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहें थें। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के छोटी लाइन के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है।
चौकी प्रभारी मुखबिर की बात का विश्वास करके उक्त स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध अवस्था में खड़े रहे अंकित कुमार मौर्या पुत्र राकेश कुमार मौर्या निवासी सलारपुर थाना बदलापुर की तलाशी लिया तो उसके पास से एक पिस्टल तथा नौ जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को कोतवाली लाकर उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। कोतवाली पुलिस की इस माह में यह सबसे बड़़ी उपलब्धी मानी जा रही है।