डीसीएम में पीछे से पिकअप ने मारी टक्कर,चालक की मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर खुशी होटल के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान दिलीप कुमार यादव (26) पुत्र बलदेव यादव, निवासी लालपुर गौड़, थाना जलालपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।