दो अलग अलग स्थानों से मिले अज्ञात व्यक्तियों की उपचार के दौरान मौत,पुलिस बनी बेखकर

Belal Jani
By -

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से मिले अज्ञात व्यक्तियों की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।

पहली घटना इसी कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार में अचेत अवस्था में मिले करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा केराकत के स्वाथय केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत बिगड़ती देखकर चिकित्सकों द्वारा केराकत पुलिस को सूचित किया गया।

30 तारीख को केराकत कोतवाली में तैनात होमगार्ड शिवपूजन यादव द्वारा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां उसकी शुक्रवार के दिन मौत हो गई। दूसरी घटना इसी माह की 11 तारीख को बलाव घाट पर खून से लतपथ अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला जिसे एम्बुलेंस  के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी भी उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम को मौत हो गई।

केराकत पुलिस कितनी जिम्मेदार है इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि इस संबंध में कई बार कोतवाली केराकत के सीयूजी नंबर पर फोन लगाया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा इस लिए सही जानकारी नहीं मिल पाई। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा दोनों लाशों को लावारिश अवस्था में रखवा दिया गया।अब उन लाशों का जो भी है सब राम भरोसे।