रोटावेटर से अग्निवीर जवान के दोनों पैर कटे, हालत नाजुक

Belal Jani
By -



जौनपुर।केराकत क्षेत्र के गोपालपुर भितरी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में अग्निवीर जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से उनके दोनों पैर कट गए। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालपुर भितरी गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र राज यादव एक वर्ष पूर्व अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार को गांव में ट्रैक्टर से खेत की जुताई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पर चढ़ते-उतरते समय अचानक उनका पैर रोटावेटर में फंस गया। हादसे में उनके दोनों पैर कटकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। फिलहाल उनका इलाज आर्मी अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त हो गया।