जौनपुर।चंदवक आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम खुज्झी नाले के समीप प्लांट के सामने घर से खुज्ज्झि की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवकों की ट्रेलर की चपेट में आने से दोनों की घटना स्थल पर दर्दनाक ही मौत हो गई। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए हाइवे पर जाम की स्थिति हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
केराकत कोतवाली के डेहरी गांव निवासी 20 वर्षीय रेहान बाइक से अपने पिता 60 वर्षीय यासीन को लेकर वाराणसी से घर जा रहा था। खुज्झी नाले के पास थुंही गांव निवासी 22 वर्षीय चंदन मौर्य पुत्र राज कुमार व 23 वर्षीय सोनू मौर्य पुत्र जय किशुन बाइक से आवश्यक कार्यवश खुज्झी जा रहे थे। पीछे से रेहान के बाइक में टक्कर मारते हुए असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान आजमगढ़ से वाराणसी जा रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। एक की वही मौत हो गई तो दूसरा बाइक के ट्रेलर में फंसने के कारण 50 मीटर दूर गिरा और मौत हो गई।रेहान को मामूली चोटें आई ।घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति हो गई। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने दोनों को जांच के लिए सीएचसी ले गई। स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहनों का आवागमन बहाल कराया। रेहान का इलाज सीएचसी में हुआ। मृत चन्दन ननिहाल में रहता था।उसके पिता वाराणसी जनपद में होमगार्ड है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।