जौनपुर।थाना बक्शा क्षेत्र के दुल्लीपुर गांव में मंगलवार की सुबह लखनऊ से आई एटीएस टीम ने एक मकान में छापा मार कारवाही करते हुए एक युवक को दूरभाष से संबंधित उपकरणों के साथ हिरासत में लिया और लखनऊ के लिए रवाना हो गयी।
एटीएस टीम द्वारा अचानक की गई इस तरह की कार्रवाई के चलते पूरे गांव के ग्रामीणजनो में हड़कंप मचा हुआ है।
मौके पर मौजूद कुछ पत्रकार बंधुओ द्वारा एटीएस टीम के अधिकारी से हिरासत में लिए गए युवक के संबंध में जानकारी के लिए की। आखिर युवक को अचानक इस तरह घर से क्यों उठाया गया है। टीम के अधिकारी ने यह कहते हुए कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि। मैं आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बता पाऊंगा।जबकि प्रेस नोट के माध्यम से सारी जानकारी अवगत करा दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार करीब दस बजे लखनऊ से आई एटीएस टीम की दो गाड़ियो में सूमो व अर्टिगा कार में सवार होकर बक्सा थाना क्षेत्र के दुललीपुर गांव निवासी मोहम्मद अशरफ पुत्र निसार अहमद के आवास पर पहुंच कर छापा मार कार्यवाही करते हुए। घंटो घर के विभिन्न हिस्सों में तलाशी एवं छानबीन कर दूरभाष से संबंधित कई सामानों को कब्जे में लेने के साथ। मामले के आरोपी मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लेकर सीधे गाड़ी में उसे बैठाकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। आरोपी अशरफ की पत्नी सोफ़िया बानो ने बताया कि घर के अंदर से कुछ सिम कार्ड वाई-फाई,लैपटॉप वह एक मशीन जिसमे सिम लगाया जाता था वह एटीएस की टीम अपने साथ ले गई।
संबंधित पुलिस सूत्रों की माने तो यहाँ अवैध रूप से देश-विदेश में टेलीफोन एक्सचेंज बनाकर अवैध रूप से कार्य यहां से चलाया जा रहा था। फिलहाल इस बारे में कोई भी जिले के अधिकारी कुछ भी कहने से साफ इनकार कर रहे है। और एटीएस के लोगों का कहना है कि पूछताछ के बाद वरिष्ठ अधिकारी जल्द इस मामले का खुलासा कर मीडिया को अवगत करा देंगे। एटीएस टीम द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई के बाद जहाँ गांव में हड़कंप मचा हुआ है वहीं जिले में भी तरह-तरह की चर्चाएं का बाजार गर्म है।