संदिग्ध अवस्था में स्टेशन पर हुई वृद्ध की मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन पकड़ने आए वृद्ध की संदिग्ध अवस्था में सीने में हुए दर्द के कारण गिकर मौत हो गई। शनिवार की सुबह 10:40 पर रायबरेली से चलकर जौनपुर को जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन से जाने के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोह के रहने वाले अनवर अली उम्र 70 वर्ष अपने स्वास्थ ठीक न होने के कारण दवा के लिए मडियाहूं जा रहें थें कि स्टेशन पर आकर ट्रेन का बैठ कर इंतजार कर रहें थें। तभी अचानक से सीने में दर्द उठा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि यह अकेले बैठे हुए थें तभी इनकी तबियत बिगड़ी और अचानक से जमीन पर गिर गए और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना  पुलिस को मिली तो परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मृतक का बेटा अख्तर अली ने बताया की मेरे पिता  दवा लेने जा रहें थें। मडियाहूं में मेरी बहन और बहनोई इनका इंतजार कर रहें थें। लेकिन अचानक यह घटना घट गई परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने की बात कही है। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया नहीं हुई थी