जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामसागर गांव निवासी वैशाली चौहान उम्र लगभग 25 वर्ष पत्नी मुकेश चौहान की शनिवार रात्रि संदिग्ध अवस्था में अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन ने उसे तुरंत किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत और बिगड़ने लगी तो। जिला अस्पताल लेकर उसे पहुंचे। यहां पर चिकित्सक ने देखकर मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक मृतका का विवाह रामसागर गांव निवासी मुकेश चौहान के साथ सन 2022 में हुआ था। मृतक के भाई जितेंद्र कुमार चौहान पुत्र स्वर्गीय श्री प्रकाश चौहान हरहीपुर गांव निवासी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर ससुराली जन के सात लोगों के विरुद्ध जहेज हत्या के मामले का मुकदमा लिखवाया है। जिसकी पुलिस ने जिसकी विवेचना शुरू करते हुए। लाश को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की हुई मौत, 7 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
By -
August 25, 2024