शौच के दौरान व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, पुलिस छानबीन में जुटी

Belal Jani
By -

 जौनपुर। थाना सरपतहां  क्षेत्र के सवायन नहर के पास आवश्यकता पड़ने पर बाइक खड़ी कर शौच करने गये युवक की बाइक चोरी होने की घटना प्रकाश में आई है। 
सूत्रों के मुताबिक घटना शुक्रवार रात लगभग 7-30 बजे की है। सुलतानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र उदारीमानपुर गांव निवासी संचित पाण्डेय स्थानीय थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी  मौसा शिवाकान्त तिवारी के यहां आए थे। 
और कुछ देर रुकने के बाद संचित अपनी बहन के यहां सारीजहागीर पट्टी गांव जा रहे थे। इसी दौरान आवश्यकता पड़ने पर सवायन नहर के पास सुनसान और खाली जगह देखकर वह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल यू.पी. 62 ए.एफ. 4577 खड़ी कर शौच करने चले गये। और लगभग 15 मिनट बाद जब वह शौच से वापस लौटे तो देखा  बाइक गायब थी। पीड़ित द्वारा मामले की लिखित सूचना थाने पर दी गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चोरी के सन्दर्भ में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है। प्रकरण में वाहन छिनैती की सूचना निराधार है।