शातिर चोरों ने लैपटॉप सहित अन्य उपकरणों पर किया हांथ साफ

Belal Jani
By -

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार मे मंगलवार की रात कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान से लैपटॉप व अन्य उपकरण चोर चुरा ले गये। सूचना पर पहुंचीं पुलिस छानबीन में जुट गयी। बतादें की थानागद्दी बाजार मे जलालपुर मार्ग पर स्थित एक इंटर कालेज के सामने प्रविन्द कुमार निवासी उदयचंदपुर की बम्पड कम्प्यूटर एजुकेशन के नाम से संस्थान है। जहा बच्चों को कम्प्यूटर के लिये प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रविन्द कुमार रोज की तरह मंगलवार शाम छ बजे संस्थान बंदकर घर चले गये। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई जब छात्र विपीन कुमार कंप्यूटर सीखने के लिये पहुंचा तो संस्थान का दरवाजा खुला देख इसकी सूचना परविन्द को दी। तुरंत अरविंद अपने संस्थान पर पंहुचा तो ताला टूटा हुआ था। संस्थान के अंदर रखा दस लैपटॉप, दस चार्जर, छह माउस, दो कीबोर्ड गायब था। बताया गया लगभग ढाई लाख से अधिक रूपये के उपकरण चोर उठा ले गये। यह सब देख  संचालक ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सुचना दिया। घटना कि जानकरी होने के 112 नंबर डायल सिपाहियों के अलावा  मौके पर  क्षेत्राधिकारी अजित कुमार, निरीक्षक संजय सिंह, मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल  में जुट गए। पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी गई है।