जौनपुर।पवांरा थाना क्षेत्र के सरांवा गांव में दलित अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच करने में जुट गई है।
सरांवा गांव निवासी अधिवक्ता हेमंत कुमार का आरोप है कि वह गांव के एक दूकान पर गये थे उसी समय मयंक पाण्डेय भी पहुंचे और बे वजह गाली गलौज करने लगे । विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दी और मारा-पीटा गया। मारपीट में अधिवक्ता हेमंत को चोट आई पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में इलाज करवाया। हेमंत ने मयंक पाण्डेय के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कीया पुलिस ने तहरीर के आधार पर एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली थी आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।