कपड़े में लपेटा नवजात शिशु मिलने से सनसनी

Belal Jani
By -

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के कुर्मी गांव हाईवे सड़क के किनारे कपड़े में लपेटे मृत अवस्था में नवजात शिशु को देख कर क्षेत्रीय लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष  मनोज कुमार ने बताया कि कुर्मी गांव सड़क के किनारे ओमप्रकाश पुत्र बैजनाथ के घर के पास नवजात कपड़े में लपेट कर  पड़ा था।आगे कार्रवाई की जा रही है।