डीसीएम - बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र के पढ़ुआ गांव में महिंद्रा डीसीएम और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बाइक से अरुण विश्वकर्मा पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा, निवासी मल्लूपुर ऊंकनी, रमगढ़ा, थाना मुंगराबादशाहपुर, बीरापुर गांव की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही डीसीएम महिंद्रा वाहन से भिड़ंत हो गई।हादसे में अरुण विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 नंबर एम्बुलेंस कर्मचारियो की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुजानगंज ले जाया गया, यहां पर उसका इलाज चल रहा है। डीसीएम चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है। पुलिस ने डीएम को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घायल की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।