पेड़ से टकराकर वृद्ध की मौत, किशोर घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया अमृत गांव के पास बाइक सवार पेड़ से टकराकर वृद्ध की मौत हो गई। जबकि साथ रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार शहर के किसी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि पड़ोसी जनपद आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के खैरूद्दीन पुर गांव निवासी दुधई यादव उम्र लगभग 80 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामचेत यादव 14 वर्षीय किशोर को साथ लेकर बाइक से घर में पड़ी शादी के लिए कुछ सामान लेने निकले हुए थे। इसी दौरान शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया अमृत गांव के पास अचानक बाइक के अनियंत्रित हो जाने के कारण पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राइवेट एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर दुधई यादव को चिकित्सकों ने देखकर मृत्य घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल किशोर का उपचार अभी चल रहा है। यह भी बताया जाता है कि मृतक के परिवार में शादी का कार्यक्रम होने के कारण बीती रात रत जगह का कार्यक्रम चल रहा था। मृतक और किशोर दोनों रात भर जगे हुए थे इसी कारण बाइक पर जाते समय अचानक झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ है।