युवक पर तलवार कुल्हाड़ी लाठी डांडो से किया हमला कर, किया गया जख्मी

Belal Jani
By -

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ले में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर दबंगों ने धारदार हथियारों एवं लाठी डंडा से जानलेवा हमला घायल कर दिया गया। उसका उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया।

घटना को कुछ इस प्रकार से बताया जा रहा है कि तूतीपुर मोहल्ला निवासी करन बिंद उम्र लगभग 30 वर्ष ने बताया कि वह अपने मित्र हर्ष अग्रवाल (जो कि एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है) के साथ मुफ्ती मोहल्ला की तरफ से कहीं जा रहा था, तभी आरोप है कि लखन बिंद, कार्तिक बिंद और उसके साथियों ने उस पर  हमला कर दिया।  पीड़ित ने यह भी बताय कि हमलावरों ने तलवार, चाकू, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से मारा पीटा जिसके चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया ।जिसके चलते इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। घायल की हालत नाजुक देखकर समाचार लिखे जाने तक वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर करने की बात कही जा रही थी।