जौनपुर।जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव के पास दम्पत्ति रविवार को आपस में विवाद कर मारपीट कर रहे थे। महिला ने अपने मायके फोन कर सूचना दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे ससूरालीजन पति को मारने पीटने तथा धमका कर चले गए।
बताते है कि श्यामरती देवी पत्नी सोनू की शादी 2024 में जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहा। दो माह पहले पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया। श्यामरती देवी अपनी मायके केराकत थाना क्षेत्र के केराकत कस्बे चली आई।मायके में दो महीने रहने के बाद उसका पति किसी तरह से केराकत पत्नी को लेने आया। तो पत्नी के घर वालों ने उसकी विदाई कर दी जब पति पत्नी केराकत से चले तो जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव के पास पहुंचकर किसी बात को लेकर अनबन हो गई यह अनबन इतना बढ़ गयी की दोनों में काफी विवाद हो गया । यही विवाद मारपीट में तब्दील हो गई ।उसका पति इतना क्रोधित हो गया कि उसे वहीं मारपीट कर घायल कर दिया। क्रोधित पत्नी ने अपने मायके केराकत घर वालों को फोन किया। कुछ ही समय में महिला के घर वाले पहुंचकर सोनू की जमकर पिटाई करने के बाद अपने साथ महिला को लेकर घर चले गए। महिला का पति क्रोधित होकर पुलिस को सूचना देने के लिए वहां से चला गया।