जौनपुर।जंघई क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में शनिवार सायं लगभग 7:00 बजे एक मोटरसाइकिल (UP 70HR 4710) एवं ऑटो (UP62DT3955) के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान अनिल सरोज पुत्र धर्मराज निवासी कुंवरपुर तथा महेंद्र सरोज पुत्र बब्बे निवासी बेलाबारी, थाना सराय मामरेज के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मछलीशहर भिजवाया।