जौनपुर। खाना बनाते समय रेगुलेटर के पास लीकेज पाइप में आग लगने से महिला अधिवक्ता झुलस गई उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के काजी कोट मोहल्ले मे मंगलवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे महिला अधिवक्ता इशरत बानो उम्र लगभग 56 वर्ष पत्नी स्वर्गीय कयूम रहमान रसोई गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान रेगुलेटर के पास से गैस निकल रही थी जिसके चलते अचानक आग लगने के साथ ही सिलेंडर फट गया जिसकी चपेट में आकर महिला अधिवक्ता गंभीर रूप से झूलस गई। परिजनों ने उन्हें किसी तरह आग की लपटो से बचाने के बाद 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारियो के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया।महिला अधिवक्ता जौनपुर दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता है