कब्जे से 01 तमन्चा, 02 कारतूस .315 बोर व 01 मो0सा0 बरामद-
जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्र0नि0 विश्वनाथ प्रताप सिंह मय हमराह रवाना होकर थाना क्षेत्र में भ्रमण करते हुए चहरसू चौराहा पर पहुँचे, जहाँ पर पूर्व से मौजूद चौकी प्रभारी पुरानी बाजार उ0नि0 श्री मंजय यादव मय हमराह, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता उ0नि0 राहुल रंजन मय हमराह व चौकी प्रभारी राजकालेज उ0नि0 श्री सुनील कुमार यादव मय हमराह मिलें, उक्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण रवाना होकर बेगमगंज चुंगी पर पहुँचे, जहाँ पर मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बदमाश कटघरा की तरफ से तूतीपुर पीपा पुल होते हुए ताड़तला किसी घटना को अन्जाम देने के लिये आने वाला है। प्राप्त सूचना पर प्र0नि0 कोतवाली द्वारा थाना स्थानीय के द्वितीय मोबाइल मे रवाना उ0नि0 परशुराम मौर्य मय हमराह को तूतीपुर चौराहे पर पुहँचने हेतु निर्देशित कर मुखबीर की सूचना को हमराही अधि0/कर्मचारियों को अवगत कराकर मय मुखबिर के तूतीपुर चौराहे पर पहुँचे, जहाँ उ0नि0 परशुराम मौर्य,मय हमराह मौजूद मिले, कुछ देर पश्चात एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर कटघरा की तरफ से तूतीपुर पीपापुल की तरफ आता दिखाई दिया कि नजदीक आने पर पुलिसबल द्वारा टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया गया, पुलिसबल को देखकर मोटरसाइकिल सवार, मोड़कर वापस कटघरा की तरफ भागने लगा कि रेत व लोहे की चद्दर पर फिसल कर गिर गया। गिरते ही संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस वालो को लक्ष्य करके जान से मार देने की नियत से फायर कर दिया गया, गोली प्र0नि0 के कनपट्टी के पास से निकली, प्र0नि0 कोतवाली द्वारा अपने को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ अपनी पिस्टल से 01 राउंड फायर किया। सामने से फायर आने की आवाज बंद होने एवं संदिग्ध व्यक्ति के कराहने की आवाज सुनायी देने पर पुलिसबल आगे बढे। उक्त संदिग्ध व्यक्ति गिरकर कराह रहा है, संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नफीस पुत्र मो0 रफीक निवासी रौजाजमाल खाँ अचला देवी घाट रोड़, सिपाह थाना कोतवाली जनपद जौनपुर उम्र करीब 37 वर्ष के रुप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तंमचा 0.315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 0.315 बोर, 540 रुपये नगद तथा 01 एन्ड्राइड फोन बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0-112/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त से भागने के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहा है कि वह चोरी, लूट, छिनैती व सुपारी लेकर घटना कारित करता हैँ। उससे मिले पैसो से अपना खर्चा चलाता हैँ। पुनः अपराध कारित करने जा रहा था कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. नफीस पुत्र मो0 रफीक निवासी रौजाजमाल खाँ अचला देवी घाट रोड़, सिपाह थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास का विवरण-*
1. मु0अ0स0 400/2010 धारा 201,304 IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 343/2012 धारा 307,468,471 IPC थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
3. मु0अ0स0 344/2012 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौरबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
4. मु0अ0स0 348/2012 धारा 356,379,392,411,120B IPC थाना खेतासराय,जनपद जौनपुर।
5. मु0अ0सं0 257/2021 धारा 504, 506 IPC थाना केराकत,जनपद जौनपुर।
6. मु0अ0सं0 197/2023 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कोतवाली जौनपुर
7. मु0अ0सं0 325/2023 धारा 352,504,506, 406 IPC थाना कोतवाली जौनपुर
8. मु0अ0सं0 112/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जौनपुर
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक तमन्चा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
2. 01 मो0सां0
*गिरफ्तारी टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री मंजय यादव थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर।
3. उ0नि0 श्री राहुल रंजन थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।
4. उ0नि0 सुनील यादव थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर।
5. उ0नि0 परशुराम मौर्य थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर।
6. हे0का0 विपुल राय, हे0का0 जितेन्द्र पाण्डेय, हे0का0 अजय राव, हे0का0 अवनिश दुबे थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर।
7. का0 राजनारायण यादव, का0 आनन्द वर्मा, का0 नितीश कुमार, का0 अनुराग, का0 नीरज गौतम थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर।