जौनपुर। कीटनाशक का सेवन करने से मां और बेटी सहित चार की हालत बिगड़ गई सभी का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज गांव निवासी अनीता देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी राजकुमार गुप्ता और उनकी पुत्री प्रिया गुप्ता उम्र लगभग 22 वर्ष बुधवार रात्रि किसी बात को लेकर दोनों मां बेटी में होते हुए बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने सल्फास का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया और दोनों की हालत बिगड़ गई। हालांकि जब परिजन को जानकारी हुई तो दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए। दूसरी तरफ बुधवार सुबह जफराबाद थाना क्षेत्र के निराला गांव निवासी किरण देवी उम्र लगभग 54 वर्ष पत्नी दलसिंगार पारिवारिक कलह से तंग आकर धतूरा का सेवन कर जान देने का प्रयास किया जिससे उनकी हालत खराब हो गई। इसी प्रकार जा जलालपुर थाना क्षेत्र की भाऊपुर गांव निवासी निंजा उम्र लगभग 18 वर्ष बुधवार दोपहर परिजन की किसी बात से डांट फटकार सुनने के बाद नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर आत्म हत्या का प्रयास किया और उसकी भी हालत बिगड़ गई। परिजन इसे भी जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।