जौनपुर। संदिग्ध अवस्था में युवक की अचानक हालत खराब होने से मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी संदीप यादव उर्फ अवनीश यादव उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र चिंतामणि यादव बुधवार रात्रि अचानक उनकी संदिग्ध अवस्था में हालत खराब होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर चिकित्सकों ने देखकर मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना था कि एक्सीडेंट हुआ है। इस संबंध में बक्शा कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि तबीयत खराब हुई थी स्पष्ट जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।