जौनपुर। त्रिलोचन महादेव बाजार में नकाबपोश तीन बाइक सवार बदमाशों ने महिला को जख्मी कर नकदी और कपड़ों से भरा झोला छीनकर फरार हो गए। महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी सुमित्रा देवी उम्र लगभग 40 वर्ष पत्नी गणेश निषाद अपने परिचित योगेंद्र प्रसाद यादव के साथ त्रिलोचन महादेव कपड़ों की खरीदारी करने के लिए गई थी इसी दौरान घर लौटते समय बाजार के निकट आरोप है कि बाइक सवार मुंह कपड़े से बांधे तीन बदमाश आए उनका लगभग ₹3000 साड़ी और कपड़ा भरे झोले को छीन कर उसे जख्मी करते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएससी पहुंचाया यहां पर प्राथमिक उपचार करने के पश्चात चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।