संदिग्ध अवस्था में खराब हुई तबीयत से महिला की हुई मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। संदिग्ध अवस्था में अचानक खराब हुई तबीयत से महिला की हुई मौत।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र की बंजारे पुर गांव निवासी सरोज देवी उम्र लगभग 40 वर्ष पत्नी राजनाथ की अचानक मंगलवार दोपहर तबीयत खराब हो गई परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार करने के पश्चात चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया हालत खराब देखकर। परिजन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल लेकर आया जा रहा था जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।