साथियों के साथ नहाने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत,परिजनों में मातम

Belal Jani
By -



आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद मछुआरों ने पानी से बाहर निकाली लाश


जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के डोभी गांव स्थित गोमती नदी चंदवक पुल के नीचे शनिवार दोपहर 2 बजे दोस्तों संग नदी में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, थानाध्यक्ष अमित सिंह ने सीएचसी पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने में जुट गई है।

शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हीरापुर मचहटी गांव निवासी 18 वर्षीय प्रवेश यादव पुत्र लौजारी, 19 वर्षीय शिवम चौरसिया पुत्र महेश गांव के ही अपने दोस्तों विशाल गौड़, अभिषेक यादव, मोनू वर्मा व अजय गोड़ के साथ गोमती नदी में नहाने के लिए चंदवक पुल के पास बाइक से पहुंचे। सभी छः लोग नहाने लगें। विशाल व अभिषेक इसी दौरान बाहर निकल कर बैठ गए। शेष सभी नहा रहे थे। इन दोनों ने मना किया आगे मत जाओं गहराई ज्यादा है। लेकिन प्रवेश व शिवम आगे गहरे पानी की तरफ बढ गए।तैरना भी नहीं आता था। डूबने लगे तो विशाल व अभिषेक बचाने के लिए कूदे लेकिन बचा नहीं पाए दोनों गहरे पानी में समा गए। शोर मचाने पर मछुआरें आ गए और नदी में तलाश करने लगे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में मछुआरों ने आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद शव बाहर निकाला। पुलिस शव को लेकर सीएचसी डोभी गही जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली मानों एक कोहराम मच गया।