बाइक से टकराकर वृद्ध महिला की गई जान

Belal Jani
By -


जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरामपुर पेट्रोल पंप के पास पैदल कहीं जाते समय बाइक की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी सीमा देवी उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी राजेंद्र प्रसाद शनिवार सुबह घर के पास से कही पैदल जा रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास से गुजरते समय तेज गति से आ रहे  बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।