अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की हुई मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शाभसपुर गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आकर वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी रंजीत यादव उम्र लगभग 70 वर्ष पुत्र बालाजी मंगलवार को गांव के पास से कही पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया यहां पहुंचने पर उनकी मौत।