जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में एक की उपचार के दौरान मौत होगी जबकि दूसरे की घटना स्थल पर ही मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस में लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही खबर पर जिलों की मिली परिजनों में मायूसी के साथ मातम छा गया।
बताया जाता है मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी कला गांव निवासी दीपक कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष दिमागी हालत ठीक ना रखने के कारण मंगलवार को मीरगंज बाजार की तरफ गये थे इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गये । परिजन उन्हें108 नम्बर एंबुलेंस कर्मचारीयों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राधा देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी नंदलाल पटेल अर्धविक्षिप्त हालत में अक्सर घर से इधर-उधर चली जाती थी। मंगलवार की शाम भी वह इत्र गांव के पास पैदल कहीं जाते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया यहां पर चिकित्सकों ने देखकर उन्हें मृत घोषित कर दिया।