रेल लाइन के किनारे अधेड़ व्यक्ति की मिली लाश,क्षेत्र में हड़कंप

Belal Jani
By -


जौनपुर।बदलापुर थाना क्षेत्र के बिठुआ कला गांव स्थित  रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में शव की खबर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची बदलापुर कोतवाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेते हुये शिनाख्त में जुट गयी। काफ़ी छानबीन के पश्चात मृतक की पहचान सरोखनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय  अनिल कुमार पुत्र बसंत लाल गुप्ता के रूप में की गयी शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों के साथ साथ मृतक के परिजन भी पहुंच गये।हालांकि शव को देखते हुये पुलिस भी मामले को संदिग्ध मानते हुये हर एंगल से जांच में जुटी हुयी है। जन चर्चाओं को देखा जाय तो कुछ लोग बताते हैं कि अनिल कई दिनों से डिप्रेशन में था।  
इस संबंध में क्या सच्चाई है पोस्टमार्टम के रिपोर्ट पर निर्भर है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।