हौसला बुलंद चोरों ने क्लिनिक को बनाया निशाना,जांच में जुटी पुलिस

Belal Jani
By -



जौनपुर।केराकत क्षेत्र के सरायवीरू ग्राम निवासी शशि सौरभ तिवारी अकबरपुर-सेनापुर मार्ग के पूरनपुर ग्राम में स्थित भट्ठे के समीप क्लीनिक खोल परिवार का भरण - पोषण करते है रोज की भांति क्लिनिक बंद कर घर चले गये।बीती रात हौसलाबुलंद चोरों ने क्लिनिक का शटर तोड़कर क्लिनिक में रखा एक इनवर्टर, एक बैटरी,दो कुर्सी, एक गोल कुर्सी व कुछ दवाइयां और काउंटर में रखे लगभग ₹700 नकद लेकर चंपत हो गए। सुबह जब भुक्तभोगी क्लिनिक खोलने पहुंचा तो क्लिनिक का शटर टूटा देख आवाक रह गया। देखते ही देखते घटना आग की तरह गांव में फैल गई। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस मौके ए वरदात का मुआवना कर मामले की छानबीन में जुट गई।वही चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।