सोमवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में, तीन दबोचे गए थे,एक हुआ था फरार
जौनपुर।खेतासराय बहुचर्चित आज़ाद बिन्द हत्याकांड में संलिप्त बदमाशों का सोमवार को दो स्थानों पर हुए पुलिस मुठभेड़ से फ़रार चौथा आरोपी बदमाश गुरुवार को खेतासराय- गुरैनी मार्ग के भुड़कुड़हा मोड़ पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया ।
तीन पहले शिकंजे में आये थे उन्हें गोली लगी थी । और एक फरार हुआ था । अब तक इस काण्ड में कुल एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है ।
एसआइटी ( विशेष जाँच टीम) इस घटना के मुख्य हत्यारोपितो तक पहुँचने के लिए सक्रिय मोबाइल को ट्रेस करना शुरू कर दिया है । घटना की कड़ी जोड़ने में पुलिस दस टीमें रात दिन एक किये हुए है । उधर पुलिस कप्तान ने मुख्य आरोपित क्रमशः प्रदीप बिन्द, रवि यादव और भोला राजभर पर एडीजी जोन से पचास हज़ार से एक लाख ईनाम राशि बढ़ाने की सिफारिश की है ।
दरअसल आज़ाद बिन्द की उस वक्त हत्या कर दी थी जब वह एक मई को बड़उर अपने गांव से जमदहा (बीबीपुर) अपनी बारात ले कर जा रहा था । पाँच किमी पहले ही वह वाराणसी- अयोध्या नेशनल हाईवे के मनेछे (बादशाही) के पास आघात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया था । दुल्हन के हाथ पीले होने पहले ही सेहरा पहने दूल्हा की मौत से जिला दहल गया । मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामज़द मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस अधीक्षक ने दावा किया था कि लड़की के दूर के रिश्तेदार ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था ।
फिलहाल घटना के मुख्य गुनहगार पुलिस से कोसों दूर है
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि दूल्हे हत्याकांड में प्रकाश में आए संलिप्त बदमाश को चेकिंग के दौरान सुबह तड़के चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
उसने अपना नाम आयुष यादव सन्दहा थाना सरायख्वाजा बताया । वह इस घटना में फ़रार चल रहा था । उस पर पूर्व में किसी थाने में कोई प्राथमिकी नही है ।