जौनपुर। वाराणसी फैजाबाद रेलवे प्रखंड स्थित शाहगंज रेलवे स्टेशन होम सिग्नल के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि बुधवार शाम पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अहिरौली थाना क्षेत्र के गंडवा गांव निवासी दिलीप यादव उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र राम भुवाल यादव शाहगंज रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पहुंची और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई। जैसे ही यह खबर परिजनों को मालूम हुई परिजनों में एक कोहराम मच गया।