करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। टीन के बक्से में विद्युत प्रवाहित तार के टच हो जाने से वृद्ध महिला की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी चंद्रवती देवी उम्र लगभग 65 वर्ष पत्नी बैंक लाल सोमवार दोपहर घर के अंदर रखे टीन के बक्से में विद्युत प्रवाहित तार टच रहने से बक्से में करंट उतर  रहा था। ना जानकारी में चंद्रावती देवी बक्से से कुछ निकलाते समय करंट की चपेट में आकर अर्ध मूर्छित हालत में हो गई। जानकारी होने पर परिजन उन्हें सीएससी पर ले गए जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

Tags: