शादी का कार्ड बांटने गये युवक की वाहन की टक्कर से हुई मौत, दूसरा घायल

Belal Jani
By -

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र रेहटी गांव के पास अपनी ही शादी का कार्ड बांटने चचेरे भाई के साथ बाइक से जा रहे युवक की वहां की टक्कर से घायल हो जाने के बाद मौत हो गई।जब कि चचेरा भाई जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही यह खबर परिजन को हुई परिजनों में मानो एक कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर कोहला गांव निवासी अरविंद निषाद अमर लगभग 22 वर्ष पुत्र तहसीलदार निषाद,
अपनी शादी का कार्ड चचेरे भाई के साथ बाइक से देने के लिए बुआ के घर जलालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइला निषाद बस्ती गया हुआ था ।वापस लौटते समय इसी थाना क्षेत्र के रेहटी गांव अस्पताल के ठीक सामने फोर वीलर ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते वह गुजर रही ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जब चचेरा भाई
मुनील निषाद उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र जिलेदार निषाद  को मामूली चोटे आई।