जौनपुर। अर्ध विक्षिप्त महिला की पोखर में नहाते समय डूब कर हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र की बक्शी गांव निवासी अनीता गोंड उम्र लगभग 42 वर्ष पत्नी महेंद्र गौड़ अर्ध विक्षिप्त हालत होने के चलते गांव के पास ही पोखरे में नहाने गई थी। इसी दौरान पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई जानकारी होने तक पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी ।