जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई परिजनों में कोहराम बज गया।
बताया जाता है कि खुटहन थाना क्षेत्र के मरहत गांव निवासी अंकित गौतम उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र बेचू राम सथी राज उम्र लगभग 15 वर्ष पुत्र रामेश्वर शहर कोतवाली क्षेत्र के पानदरीबा मोहल्ला निवासी दोनों ननिहाल में मरहट गांव में रहते हैं ।शुक्रवार रात्रि लगभग 11:00 बजे शहर आने के लिए दोनों बाइक से चले।इसी दौरान सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सा पूर्ण देखने के बाद अंकित को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि राज्य का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दूसरी तरफ रामपुर थाना क्षेत्र के पंचवल गांव निवासी संतोष गौतम उम्र लगभग 45 वर्ष गुरुवार दोपहर रामपुर बाजार में आए हुए थे इसी दौरान पैदल जाते समय चार चक्की वहां की स्पीड में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद मृदुल घोषित कर दिया था अज्ञात होने के कारण शव को जिला अस्पताल मर्चरी में 72 घंटे के लिए नियमानुसार रखवा कर पुलिस पहचान करवाने में जुटी हुई थी। इसी दौरान जानकारी होने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक संतोष की पहचान किए। लाइन बाजार थाना क्षेत्र की पांडेपुर गांव निवासी मुख्तार अहमद उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी निशा उम्र लगभग 45 वर्ष और चार बच्चों के साथ ऑटो से सवार होकर मछली शहर की तरफ शनिवार को जा रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र के नईगंज मोहल्ला के पास पीछे से आ रही कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए हालांकि बच्चे बाल बाल बच गए स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचा कर दंपति को भर्ती करवाया जहां उनका उपचार चल रहा है।