ट्रैक्टर ट्राली पलटने से अधेड की मौत, दूसरा घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र के शिवरिहा गांव में ट्रॉली समेत  ट्रैक्टर पलटने से संजय पाल पुत्र प्रभुनाथपाल की मौके पर ही मौत हो गई और साथ रहे शिव बाबू पाल पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गये। ट्रैक्टर पर  बैठा इमरान  ट्रैक्टर पलटने से दूर जा गिरा तभी उसके  आवाज लगाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे दो लोगों को को बाहर निकाले जिसमें संजय कुमार पाल 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। तथा शिव बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। मृतक संजय पाल का बेटा उज्जवल 13 वर्ष तथा बेटी परी 10 वर्ष  है।संजय पाल चार भाइयों में सबसे छोटा था और टेंट हाउस का कार्य करता था। संजय पाल टेंट का सामान पहुंचा कर रात 11 बजे वापस आ रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर ट्राली समेत रोड से नीचे पलट गयी। बूढ़े पिता व परिजनों का  रो-रो कर बुरा हाल है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर  विधिक कार्यवाही करने में जुट गई।